{"_id":"69c7fc672ccba8995f098758","slug":"video-mangalam-son-of-laborer-honored-upon-returning-from-isro-visit-in-bhadohi-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"इसरो भ्रमण से लौटे दिहाड़ी मजदूर के बेटे मंगलम का सम्मान, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसरो भ्रमण से लौटे दिहाड़ी मजदूर के बेटे मंगलम का सम्मान, VIDEO
इसरो की शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे कंपोजिट विद्यालय द्वारिकापुर के कक्षा सात के छात्र मंगलम को बीएसए शिवम पांडेय ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गांव निवासी राजेन्द्र का पुत्र मंगलम सरकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय अविष्कार अभियान में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बैंगलुरु, कर्नाटक स्थित भारतीय अंतरिक अनुसंधान इसरो में चार दिवसीय यात्रा पर गया था। वहां से वापस लौटने के बाद गांव वालों ने भी मंगलम का जोरदार स्वागत किया। मंगलम 5 भाइयों में सबसे छोटा है। उनके पिता राजेंद्र दिहाड़ी मजदूर (राजगीर) का काम करते हैं। मंगलम की रुचि विज्ञान में है। ये बड़े होकर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। बीईओ औराई रमाकांत सिंगरौल ने हौसला बढ़ाया। बीएसए ने कहा कि प्रतिभाएं हमेशा अपना रास्ता तलाश ही लेती हैं। मंगलम की उम्र भले ही अभी छोटी है, लेकिन उसका हौसला कहीं बड़ा है। कहा कि मंगलम ने न सिर्फ परिवार और गांव बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।