{"_id":"69ce58c327939f53520d2c87","slug":"video-shravan-frequently-got-into-arguments-with-people-ever-since-studio-shut-down-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्टूडियो बंद होने के बाद से ही अक्सर लोगों से विवाद करता था श्रवण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडियो बंद होने के बाद से ही अक्सर लोगों से विवाद करता था श्रवण, VIDEO
चौरी थाना क्षेत्र के बरदहा पाल चौराहे के पास सरेराह वृद्ध की चाकूओं से गोंदकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी श्रवण हरिजन को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी कुछ माह पहले तक स्टूडियो चलाता था। अचानक उसकी स्टूडियो बंद हो गई। जिसके बाद वह अक्सर लोगों से विवाद करता रहता था। कई बार मामला थाने तक भी पहुंचता, लेकिन सुलझ-समझौते के बाद मामला शांत हो जाता था।
चौरो थाना क्षेत्र के बरदहा पाल चौराहा के पास बुधवार की शाम 70 वर्षीय बच्चन राम की चाकूओं से गोंदकर हत्या कर दी गई। मामला जादू-टोना और टोटका को लेकर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी श्रवण ने एक के बाद एक कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके ऊपर वृद्ध की हत्या का ऐसा भूत सवार था कि कई वार करने के बाद बीच बचाव के लिए आए अशोक मिश्रा पर भी चाकू से कई वार किया, लेकिन किसी तरह वे बच गए। उनके हाथ पर हल्की चोटें आई। उसका ताडंव देखकर जब लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े तब वह जान बचाकर भागा। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि साल भर पहले उसने चौरी बाजार में स्टूडियो की दुकान खोला था। कुछ माह पहले दुकान बंद होने के बाद से ही उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। गांव में अक्सर लोगों से विवाद व मारपीट करता रहता था, लेकिन पुलिस तक पहुंचने पर मामला सुलह समझौता हो जाता। वह पांच भाई और एक बहन में चौथे नंबर पर है। श्रवण कुमार की शादी हो चुकी है और पत्नी मायके में रहती है। गांव के लोगों के अनुसार आरोपी मनबढ़ किस्म का है। वहीं मृतक बच्चन राम नलकूप चलाने वाला थोकदार था। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के अन्य अपराधिक रिकार्ड को भी देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।