{"_id":"69baa067291ab5626b0bbceb","slug":"video-women-wing-expresses-outrage-over-cylinder-shortage-sends-bangles-in-bhadohi-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा महिला सभा ने सिलिंडर किल्लत पर जताया आक्रोश, भेजी चूड़िया; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा महिला सभा ने सिलिंडर किल्लत पर जताया आक्रोश, भेजी चूड़िया; VIDEO
समाजवादी पार्टी की महिला सभा की नेताओं ने बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर सिलिंडर संकट पर आक्रोश जताया। महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर व चूड़िया लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं सरकार पर सिलिंडर संकट को कम न करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा। महिला नेताओं ने पीएम व सीएम को लाल चूड़ियां भी भेजी।
महिला सभा की प्रदेश महासचिव रिता प्रजापति व जिला महासचिव प्रर्मिला यादव के संयुक्त नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पहुंची महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। सपा नेत्री अंजनी सरोज ने कहा कि पूरे भारत में खासकर उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों से गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है। जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सिलिंडर रसोई की सबसे प्रमुख चीज है। इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है। कहा कि पहले नोट बंदी, कमरतोड़ महंगाई और फिर इस परेशानी से महिलाओं की जिंदगी बदत्तर होती जा रही है। कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा ये कहना कि गैस की कोई कमी नहीं है, हास्यप्रद और आम जनता एवं महिलाओं के जख्म पर नमक छिड़कने के समान है। मांग किया कि सिलिंडर की किल्लत से निजात दिलाया जाए और जनता से झूठ बोलकर भ्रमित करने वाली डबल इंजन सरकार को बर्खास्त किया जाए। मौके पर कंचन सोनकर, अंकित राजपूत, राजेन्द्र दुबे, किरन, सरोज, सुशीला गोड, शिवरानी, राजकुमारी, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र पप्पू आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।