{"_id":"68b6849570700cc0aa0c06e3","slug":"video-heavy-rain-in-dhampur-streets-of-pahadi-darwaza-submerged-locals-face-hardships-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: धामपुर में रातभर की बारिश से पहाड़ी दरवाजा जलमग्न, सड़कों पर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: धामपुर में रातभर की बारिश से पहाड़ी दरवाजा जलमग्न, सड़कों पर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:15 AM IST
बिजनौर जनपद के धामपुर में रविवार रात से लगातार हो रही बारिश ने नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को भी मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा की सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत झेलनी पड़ी।
निवासियों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले भारी बारिश से नदियों में आई बाढ़ के दौरान भी यही हालात बने थे। तब नगर के अधिकांश मोहल्लों की गलियां जलमग्न हो गई थीं और कई दिनों तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने जलभराव की इस ज्वलंत समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और न ही स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया।
हालांकि नगर के बीच से गुजर रही इकड़ा नदी का जलस्तर इस समय सामान्य बना हुआ है, लेकिन पहाड़ी दरवाजा इलाके में जलभराव की वजह से लोगों की दिक्कतें लगातार बढ़ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।