{"_id":"67f636a84d5945853f0aa43c","slug":"video-plight-of-cattle-in-bijnor-no-fodder-in-cow-shelters-farmers-protest-at-cveo-office-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजनाैर में गोवंशों की दुर्दशा, गाैशालाओं में नहीं चारा, किसानों का सीवीईओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिजनाैर में गोवंशों की दुर्दशा, गाैशालाओं में नहीं चारा, किसानों का सीवीईओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:28 PM IST
बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कहा कि जिला में पिछले दो दिनों की विभिन्न गोशालाओं की जो तस्वीरें प्राप्त हुई हैं। उन्हें देखकर मन अत्यंत विचलित था। आज सुबह-सवेरे स्वयं भ्रमण पर निकले और नूरपुर ब्लॉक स्थित फिना गौशाला पहुंचे। वहां गौमाता की दयनीय दशा देखकर हृदय कांप उठा। इस गौशाला में टीन सेट कुट्टी-काटने की मशीन, चारा व्यवस्था और अन्य संसाधनों की व्यवस्था पहले ही कराई जा चुकी थी। जन्मदिवस जैसे आयोजनों पर गौसेवा का अभियान चलाया, अधिकारियों पर जिम्मेदारी है, वे मिलकर गौहत्या जैसे पाप में लिप्त हैं। फिना गौशाला की कुट्टी मशीन जंग खा रही है।कब अंतिम बार चारा कटा, किसी को नहीं पता।
पानी के टैंक खाली हैं, गौमाता के लिए पानी नहीं है।जब जवाब मांगा गया, तो बताया गया कि टैंक लीकेज कर रहे हैं। सवाल यह है उन्हें ठीक करने की जिम्मेदारी किसकी है?
इस संबंध में जब वह नोडल अधिकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो वह नदारत थे। गुस्साए किसानों ने गौशालाओं की दुर्दशा के विरोध में प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए। नितिन सिरोही ने कहा कि गौसन में व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो आंदोलन और बढ़ाया जाएगा। बिजनौर की हर गौशाला में चारा और पानी उपलब्ध रहना चाहिए।
नहीं ग्रहण करूंगा जल पानी दिगंबर सिंह
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा बिंग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि जब तक गौशालाओं में उन गोवंश के लिए चार और पानी की उचित व्यवस्था नहीं होगी। तब तक मैं स्वयं भी भोजन और जल ग्रहण नहीं करूंगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भी नहीं करने दूंगा। गौमाता के सम्मान और जीवन के लिए ये आंदोलन अब रुकेगा नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।