{"_id":"66ebbb6782f0e55d700f158b","slug":"video-bthaya-ka-thatagaja-ma-bugdhha-pana-sa-ghara-16-gava-nava-sa-ha-raha-aavagamana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं के दातागंज में बाढ़... पानी से घिरे 16 गांव, नाव से हो रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं के दातागंज में बाढ़... पानी से घिरे 16 गांव, नाव से हो रहा आवागमन
बदायूं जिले में अरिल और रामगंगा नदी में बाढ़ से दातागंज तहसील क्षेत्र के करीब 16 गांवों का तहसील से संपर्क टूट गया है। दो दिन के बाद भी बुधवार को न तो गांव में राहत सामग्री पहुंच सकी न ही स्वास्थ्य विभाग का शिविर लग सका। नदियों से आया पानी अब घरों तक पहुंच गया है। इससे अब घरों के गिरने का भी डर लोगों को सता रहा है। क्षेत्र के करीब 50 हजार लोग भूखे-प्यासे घरों में कैद रहे। बाढ़ के पानी में फसलें डूब गई हैं, जिससे किसान चिंतित हैं। जलस्तर अधिक होने से नाव से सफर करने में भी लोगों को डर लग रहा है। प्रशासनिक अधिकारी राहत सामग्री वितरण करने की बात तो कह रहे हैं। लेकिन, हालात कुछ और ही हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।