{"_id":"699e9ff69f20ef5e580c871b","slug":"video-vishwa-yadav-parishad-protested-against-the-film-yadav-ji-ki-love-story-in-badaun-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बदायूं में फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का विरोध, विश्व यादव परिषद ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बदायूं में फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का विरोध, विश्व यादव परिषद ने किया प्रदर्शन
बदायूं के बिल्सी में विश्व यादव परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म का विरोध करते हुए बुधवार को गांधी पार्क से बिल्सी तहसील तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह को सौंपा। परिषद के डॉ. एस. डी. यादव ने कहा कि यादव समाज इस प्रकार की फिल्म का पुरजोर विरोध करता है। उनका आरोप था कि इस तरह की फिल्में समाज में सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने फिल्म के निर्माण से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करने और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। चेतन यादव ने कहा कि जातिवाद पर आधारित फिल्मों पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए, क्योंकि इससे समाज में अशांति फैलती है। प्रदर्शन के दौरान परिषद के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।