{"_id":"67cc428473ef2532d006f2c1","slug":"video-somewhere-women-were-respected-and-somewhere-they-were-called-upon-to-raise-their-voice-in-their-interest","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कहीं महिलाओं को मिला सम्मान तो कहीं किया उनके हित में आवाज उठाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कहीं महिलाओं को मिला सम्मान तो कहीं किया उनके हित में आवाज उठाने का आह्वान
बुलंदशहर जिले भर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर से लेकर देहात तक कार्यक्रम हुए। इस दौरान कहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया तो कहीं उनके हित में आवाज उठाने का आह्वान किया।
डायट परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिक और छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह, नपा अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, डायट उप प्राचार्य विमलेश विजयश्री, डा. शिवांगी कौशिक, बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडे व प्रवक्ता डा. ललित यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्राओं ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी। अतिथियों के द्वारा बालिकाओं द्वारा लगाई गई मीना मंच की स्टालों का अवलोकन कर उनके कार्यों की सराहना की। महिला शिक्षिका शशि राठी, सुरभि सैनी, रेनू रानी चौहन, शिवांगी चौहान व अगौता बीईओ प्रियंका शर्मा, बीईओ सदर कुसुम और डीसी बालिका ऋचा राणा आदि को को सम्मानित किया गया। संत मोहन बाबा की तप स्थली पर निर्मित श्री विष्णु चैतन्य वृद्धाश्रम में संचालक अशोक कुमार गर्ग के नेतृत्व में महिला दिवस मनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पर नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए बालिका निक्की सिंह के द्वारा केक काटकर महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान अधीक्षक डा. हरेंद्र सिंह भाटी, डॉ. अशोक कुमार सिंह, निशा सिरोही व कविता सिंह आदि मौजूद रहे।
राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह, जिला उपासना प्रमुख कृष्ण मिश्रा, जिला सह संयोजक रामावतार लोधी व आईटी प्रभारी निशांत जादौन आदि कार्यकर्ताओं ने महिला थाने में जाकर प्रभारी रजनी वर्मा समेत सभी महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मनीषा जिंदल, सहायक श्रमायुक्त पल्लवी अग्रवाल, महाविद्यालय कार्यकारिणी समिति के सचिव राकेश कंसल, उपाध्यक्ष सुशील कुमार कंसल व प्राचार्य डा. अंशु बंसल मौजूद रहीं। आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर में प्राचार्य डॉ. टीएन मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। डीएवी पीजी कॉलज में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल व उप प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही आदि मौजूद रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डीएस यादव, वक्ता डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. मानसी सचदेवा और आहार विशेषज्ञ नुपूर गोविल समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
जहांगीराबाद के रघुवरदयाल प्रभुदयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुख्य अतिथि प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख भाजपा सुचित्रा पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कांता कर्दम, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया, जिला उपाध्यक्ष भाजपा दीपक दुल्हेरा, शशि शर्मा, कल्पना वर्मा, महाविद्यालय निदेशक शरद अग्रवाल, प्रबंधक गिरीश गर्ग, कुलदीप गर्ग, प्रदीप दयाल व प्राचार्य डॉ. शीनू चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन पी चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीपीवीएस कॉलेज अनूपशहर की प्रोफेसर डॉ. सुनीता गौड, प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल, कैप्टन यजुर्वेद सिंह व लेफ्टिनेंट अभिजीत कुमार सिंह आदि शामिल रहे। अनूपशहर के डीपीबीस कॉलेज में डॉ सुनीता गौड़, प्रो. चंद्रावती, डॉ नरेश चंद्र शर्मा व प्रो.पीके त्यागी आदि मौजूद रहे। शिकारपुर के श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय मुख्य अतिथि पालिका की ईओ नीतू सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. ललित कुमार गुप्ता, उपप्राचार्य डाॅ. नीरज कुमार व नैक काॅडिनेटर रेशू भारद्वाज की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। गुलावठी के सुरेश चंद अग्रवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विद्यालय चेयरमैन वीके अग्रवाल, निदेशक मयंक अग्रवाल व प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। छात्राओं ने नृत्य, नाटक और कविताओं के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धियों और संघर्षों को दर्शाया गया। उधर, डीएन पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो.योगेश कुमार त्यागी, विनीता गर्ग, कृष्ण कुमार, डॉ. हरीश कसाना आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।