{"_id":"6a54e46feb6fbde8b009bf0a","slug":"video-100-youths-got-jobs-at-the-revsa-iti-job-fair-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवसा आईटीआई के रोजगार मेले में 100 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवसा आईटीआई के रोजगार मेले में 100 युवाओं को मिली नौकरी
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:43 PM IST
Link Copied
चंदौली में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत सोमवार को राजकीय आईटीआई रेवसा परिसर में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 13 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। साक्षात्कार एवं कौशल परीक्षण के बाद 100 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया और उन्हें मौके पर ही जॉइनिंग लेटर वितरित किए गए। रोजगार मेले में नौकरी की तलाश में पहुंचे 350 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य अतिथि भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता और आईटीआई के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने चयनित युवाओं को जॉइनिंग लेटर सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना है। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने कहा कि राजकीय आईटीआई समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन कर छात्रों को सीधे उद्योगों और कंपनियों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। इससे आईटीआई से पास आउट युवाओं को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर मिल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।