{"_id":"6a55d9ac4ddb0a4dd900266a","slug":"video-traders-took-their-oaths-in-a-jubilant-atmosphere-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: उल्लासपूर्ण माहौल में व्यापारियों का हुआ शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: उल्लासपूर्ण माहौल में व्यापारियों का हुआ शपथ ग्रहण
चंदौली जिले के मारूफपुर व्यापार मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रविवार की देर रात को मारूफपुर स्थित एक वैवाहिक लॉन में काफ़ी उल्लास पूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कांत अग्रहरी ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें व्यापार मंडल गठन के उद्देश्य से अवगत कराया। व्यापार मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सहित आये हुए सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ हुयी। स्वागत के बाद जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी ने मारूफपुर व्यापार मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष संतलाल मौर्या सहित सभी पदाधिकारियों को कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलायी। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापार मंडल एक पुष्प हार है,जिसमें अनेक प्रकार के पुष्प रूपी व्यापारियों की एकजुटता प्रदर्शित होती है। हमारे व्यापार मंडल में जाति धर्म संप्रदाय राजनीतिक दल आदि से अलग एक मंच है जो व्यापारी उत्पीड़न की दशा में सक्रिय होकर उत्पीड़न को समाप्त करने के लिए व्यापारियों के साथ खड़ा मिलेगा। वहीं बलुआ एसएचओ अरुण प्रताप सिंह ने व्यापार मंडल को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप व्यापारियों के हित के लिए पुलिस प्रशासन सदैव प्रतिबद्ध है और रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से सीसी कैमरा लगवाने की अपील किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।