{"_id":"68822e4a89342f250d0a82ca","slug":"video-dm-chandauli-angry-over-slow-construction-of-trauma-center-issues-notice-to-implementing-agency-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रामा सेंटर के धीमे निर्माण पर डीएम नाराज, कार्यदाई संस्था को थमाई नोटिस, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रामा सेंटर के धीमे निर्माण पर डीएम नाराज, कार्यदाई संस्था को थमाई नोटिस, VIDEO
महेवा में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करते हुए डीएम ने पाया कि 90 प्रतिशत भुगतान के बाद भी कार्य अधूरा और धीमी गति से चल रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लास्टर की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया और मौके से रॉ मटेरियल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने गुरुवार को जिले में चल रही विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य मानक और शासन की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध पूर्ण किए जाएं। डीएम ने सबसे पहले पुरानी बाजार सदर में बन रहे आवासीय भवन का निरीक्षण किया, इसके पश्चात वे गंजबसनी स्थित निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र, महेवा स्थित ट्रामा सेंटर, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित फायर स्टेशन, बबुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, और स्थायी गौशाला बबुरी पहुंचे।
फायर सर्विस स्टेशन के निरीक्षण में डीएम ने निर्माण की धीमी गति पर चिंता जताई और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, गैरेज के सामने ही मुख्य द्वार बनाए जाने के निर्देश दिए ताकि फायर गाड़ियों की आवाजाही सुगम हो सके। बबुरी स्थित निर्माणाधीन सीएचसी के निरीक्षण में डीएम ने निर्माण कार्य को लगभग पूर्ण पाया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को शेष कमियों को शीघ्र दूर कर केंद्र को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की उपस्थिति सही करें। परिसर की बाउंड्री के किनारे वृक्षारोपण कराएं। स्थायी गौशाला बबुरी का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने पशुओं के लिए चारा, पानी, भूसे की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने वहां की साफ-सफाई, वर्मी कंपोस्ट की तैयारी और हरे चारे की समुचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देशित किया। पशुओं की देखरेख में कोई कोताही न हो। पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध रहे और गौशाला को स्वच्छ व व्यवस्थित रखा जाए।"
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाई के राय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेंद्र यादव, संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी तथा कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।