{"_id":"693ea0c4165a975d340fca65","slug":"video-farmers-are-waiting-for-minor-excavation-work-to-begin-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"माइनर खोदाई की बाट जोह रहे किसान, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चहनिया क्षेत्र के बेलवानी वाया चहनिया माइनर की हालत पिछले कई वर्षों से बदहाल बनी हुई है। साफ-सफाई के अभाव में माइनर पटने के कगार पर पहुंच चुकी है, जिससे हजारों एकड़ कृषि भूमि सिंचाई से वंचित होने की स्थिति में है। इससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
किसानों का कहना है कि भूपौली पंप नहर से निकली बेलवानी वाया चहनिया माइनर पूरी तरह सिल्ट और झाड़ियों से भर गई है। परिणामस्वरूप टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता। मजबूरी में यदि क्षमता से अधिक रेगुलेटर खोल दिया जाता है तो आसपास के किसानों की फसलें डूबकर नष्ट हो जाती हैं।
किसानों के अनुसार यदि माइनर की समुचित साफ-सफाई कर उसमें जमी सिल्ट निकलवा दी जाए तो सीमित मात्रा में ही पानी छोड़कर सभी किसान अपनी फसलों की सिंचाई आसानी से कर सकते हैं और पानी की बर्बादी भी नहीं होगी। वर्तमान स्थिति यह है कि चहनिया गांव से लगभग 500 मीटर तक माइनर साफ-सफाई के अभाव में नाली का रूप ले चुकी है, जिससे किसान बेहद हलकान हैं।
किसानों ने सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए अविलंब माइनर की खुदाई और साफ-सफाई कराए जाने की मांग की है, ताकि फसलों की सिंचाई सुचारु रूप से हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।