{"_id":"6987006965c8437d9f066669","slug":"video-tarajivanpur-kaili-chowk-main-road-has-become-dilapidated-in-chandauli-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"ताराजीवनपुर-कैली चौराहा मुख्य मार्ग हुआ जर्जर, तीन वर्षों से बदहाली झेल रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताराजीवनपुर-कैली चौराहा मुख्य मार्ग हुआ जर्जर, तीन वर्षों से बदहाली झेल रहे ग्रामीण
चंदौली जिले में ताराजीवनपुर से कैली चौराहे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अपनी बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों की बड़ी समस्या बन गया है। गत तीन वर्षों से यह सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कई स्थानों पर डामर-पत्थर तक उखड़ चुके हैं और सड़क के नीचे की मिट्टी तक साफ दिखाई देने लगी है। हालत यह है कि वाहन चालक तो दूर, पैदल चलना भी लोगों के लिए जोखिम भरा हो चुका है। मार्ग को स्थानीय लोगों और किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यही सड़क गांवों को बाज़ार, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य आवश्यक सुविधाओं से जोड़ती है। खराब सड़क के चलते मरीजों को अस्पताल ले जाने में देरी होती है, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र परेशान हैं और किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि अब तक सड़क की मरम्मत को लेकर मौन हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सड़क कीचड़ भरे गड्ढों में बदल जाती है और वाहनों का फंसना आम बात हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।