{"_id":"69c3da0ad0bbe2fc410ff594","slug":"video-the-program-was-organized-by-the-all-world-gayatri-pariwar-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ व दीप महायज्ञ में दी आहुति, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ व दीप महायज्ञ में दी आहुति, VIDEO
कंदवा क्षेत्र के कम्हरिया गांव में बुधवार को एक आवास पर माता भगवती देवी शर्मा के शताब्दी वर्ष पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ व दीप महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां दीं और विश्व कल्याण की कामना की।
सुबह विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञाचार्य अवधेश सिंह, श्रवण कुमार, लालव्रत ने श्रद्धालुओं को यज्ञ के महत्व व उसके वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। इसके बाद दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर वातावरण को भक्तिमय बनाया गया। कार्यक्रम के आयोजक अनिल सिंह झुन्ना ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूक करते हैं। डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन तभी संभव है जब व्यक्ति अपने जीवन में नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कारों को अपनाए। उन्होंने लोगों से कुसंस्कारों को त्यागने और सुसंस्कार अपनाने का आह्वान किया। कहा इसे आयोजन समाज में भाईचारा, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। इस मौके पर जय नारायण सिंह, महेंद्र सिंह, इंदल सिंह बाबा, परमानंद सिंह, विनोद राय, कांति, सीमा सिंह, राहुल सिंह आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।