{"_id":"6a1567eed90aad868f0ce360","slug":"video-women-arrive-at-shrines-of-maruka-mata-and-deeh-baba-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मारुका माता और डीह बाबा के दरबार में पहुंची महिलाएं, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुका माता और डीह बाबा के दरबार में पहुंची महिलाएं, VIDEO
सोनबरसा गांव में ज्येष्ठ मास में सामूहिक पूजा की परंपरा निभाते हुए महिलाओं ने मारूका माता और डीह बाबा के दरबार में पहुंची। महिलाओं ने पूजा अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि और दैविक-भौतिक आपदाओं से रक्षा की प्रार्थना की। वहीं परंपरा के तहत कन्याओं को सत्तू खिलाया।
ज्येष्ठ (मई) के महीने में मां काली और ग्राम देवता (डीह बाबा) की कृपा बनाए रखने के लिए क्षेत्र की महिलाएं सुबह स्नान कर जल और धार लेकर मां मारुका माता के दरबार में पहुंचीं। वहां विधि-विधान से जलधार चढ़ाकर और अगरबत्ती जलाकर सात दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान की शुरुआत की गई। महिलाओं ने पूरे गांव की सुख-शांति और आने वाली हर आपदा को दूर करने के लिए मां काली और डीह बाबा से आशीर्वाद मांगा। इस परंपरा की सबसे अनूठी बात यह है कि पूरे गांव से आपसी सहयोग (चंदा) इकट्ठा कर सत्तू खरीदा जाता है। इसके बाद गांव की कन्याओं और बाल-रूप छोटे बच्चों को आदरपूर्वक बिठाकर सत्तू खिलाया जाता है। सत्तू भोज के बाद बच्चे गंगा किनारे रेत में स्थित डीह बाबा के अखाड़े पर जाकर माथा टेकते हैं और गंगा नदी में हाथ-पैर धोकर वापस कार्यक्रम स्थल पर लौटते हैं। जेठ की दोपहर में गंगा की रेत इस कदर तपती है कि बच्चे नंगे पैर छटपटाते हुए दौड़ लगाते हैं, जिन्हें देखकर उपस्थित ग्रामीण जयकारे लगाकर उनका साहस बढ़ाते हैं। मारुका माता के दरबार में बच्चों के पहुंचते ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।