{"_id":"6a55f761fd65d883ea096918","slug":"video-69-cartons-of-liquor-being-transported-to-bihar-in-two-vehicles-seized-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों से बिहार ले जायी जा रही 69 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहनों से बिहार ले जायी जा रही 69 पेटी शराब बरामद
दो वाहनों से बिहार ले जायी जा रही 69 पेटी शराब बरामद
- बनकटा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बनकटा पुलिस ने बार्डर इलाके में चेकिंग के दौरान दो वाहनों से 69 पेटी शराब बरामद किया है। इन वाहनों पर लदी शराब बिहार ले जायी रही थी, जिसे पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान बरामद कर दिया। दोनो वाहनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बनकटा थानाक्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चौहान टोला के पास से पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कालेज रंग की स्कार्पियो को संदेह के आधार पर पुलिस ने रोका। स्कार्पियों की तलाशी के दौरान 37 पेटी ग्लोबल स्पिरिट (कुल मात्रा 333 लीटर) बरामद किया गया। शराब को अवैध रुप से बिहार ले जाया जा रहा था। वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने वाहन स्वामी व अज्ञात चालक के विरुद्ध बनकटा थाने में प्राथमिकी दर्ज किया है। वहीं बनकटा थानाक्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग के पास एक चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (390 बोतल में 300 लीटर) बरामद करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।