{"_id":"6a7cbc4d90f11c3d610f282a","slug":"video-school-students-face-difficulties-due-to-the-unpaved-road-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रास्ता कच्चा होने से परेशान छात्र, कीचड़ में से जाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रास्ता कच्चा होने से परेशान छात्र, कीचड़ में से जाने को मजबूर
एटा के जलेसर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसवा में प्राथमिक विद्यालय से राजकीय हाईस्कूल और आगे श्री भूरी सिंह डिग्री कॉलेज तक जाने वाला करीब 1100 मीटर लंबा रास्ता कच्चा होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। गांव में नवीन राजकीय हाईस्कूल का संचालन हो रहा है, लेकिन विद्यालय तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। प्राथमिक विद्यालय कुसवा से राजकीय हाईस्कूल की दूरी करीब 1100 मीटर है। इसी मार्ग पर आगे श्री भूरी सिंह डिग्री कॉलेज भी स्थित है। इस कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अन्य ग्रामीण इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता पक्का न होने से गर्मी में धूल और बारिश में कीचड़ की समस्या रहती है। जगह-जगह गड्ढे होने से दोपहिया वाहनों और पैदल चलने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी होती है। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे विद्यालय पहुंचने में विद्यार्थियों को दिक्कत होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।