{"_id":"6a7cbc5f9490401c67037c68","slug":"video-youth-rendered-unconscious-under-pretext-of-making-call-mobile-phone-and-earring-stolen-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कॉल करने के बहाने युवक को बेहोश कर मोबाइल और कान की बाली लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कॉल करने के बहाने युवक को बेहोश कर मोबाइल और कान की बाली लूटी
एटा के जलेसर में आगरा चौराहे पर कॉल करने के बहाने दो युवकों ने एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल व कान की बाली लेकर भागने का प्रयास किया। होश में आने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो लोगों ने दोनों आरोपियों को अवागढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से मोबाइल और कान की बाली बरामद कर ली।गांव गणेशपुर निवासी प्रेमचंद्र ने पुलिस को बताया कि वह गांव से कोसमा जा रहा था। आगरा चौराहा पर पहुंचा तो उसे दो अज्ञात युवक मिले। दोनों ने उससे कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा। उसने एक युवक को मोबाइल दे दिया। आरोप है कि इसके बाद एक युवक ने उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसी दौरान दोनों ने उसके कान की बाली उतार ली और मोबाइल लेकर भागने का प्रयास करने लगे। कुछ देर बाद होश आने पर पीड़ित ने शोर मचाया। भाग रहे दोनों युवकों को अवागढ़ क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक बंद होने के कारण भीड़ ने पकड़ लिया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल और कान की बाली बरामद की है। दोनों आरोपियों से पूछताछ अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।