{"_id":"69b2b1942493bf56ef067001","slug":"video-bangle-maker-died-after-being-injected-by-quack-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दांत में दर्द होने पर झोलाछाप ने लगा दिया इंजेक्शन, चूड़ी कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दांत में दर्द होने पर झोलाछाप ने लगा दिया इंजेक्शन, चूड़ी कारीगर की मौत
फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनाब में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दांत के दर्द की दवा लेने गए व्यक्ति को एक झोलाछाप ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम सुनाब निवासी धर्मेंद्र (42) चूड़ी की सिट चलाने का कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर धर्मेंद्र के दाढ़ (दांत) में अचानक तेज दर्द उठा। कस्बे के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास दवा लेने गए थे। डॉक्टर ने जैसे ही उन्हें इंजेक्शन लगाया, उनकी हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। धर्मेंद्र अपने दो भाइयों और सात बहनों में सातवें नंबर के थे। उनके पीछे एक बेटा और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने सीधे तौर पर झोलाछाप की लापरवाही को मौत का कारण बताया है। इधर, झोलाछाप क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही थाना फरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा भरकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।