{"_id":"69b2b18bb48dd5d6e809298e","slug":"video-worker-suffers-burn-injuries-while-working-in-bangle-factory-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चूड़ी कारखाने में काम करते समय मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट स्थित एक चूड़ी कारखाना में काम करते समय एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। होश आने के बाद मजदूर रोता- बिलखता घर पहुंचा। वहीं, परिजनों ने मालिक पर इलाज न कराने और गाली- गलौज कर भगाने का आरोप लगाया है। घायल मजदूर को देररात उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया। संत नगर थाना लाइनपार निवासी दलवीर सिंह (35) रोज की तरह श्रीचंद्र पुआ वालों के सामने गली पेमेश्वर गेट की तरफ कादरी चूड़ी कारखाना में काम कर रहा था। शाम चार बजे करीब अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इस दौरान वह गर्म भट्टी की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। काफी देर बाद होश आने पर वह रोता हुआ अपने घर पहुंचा। जहां परिजनों को जाकर घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों उसे लेकर चूड़ी कारखाना पर पहुंचे। जहां मालिक से उपचार के लिए बातचीत की। भतीजा आकाश ने आरोप लगाया मालिक ने इलाज न कराकर गाली- गलौज कर भगा दिया था। वहीं, बुधवार देररात परिजन युवक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार कर युवक को बर्न वार्ड में रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।