{"_id":"69f60e478c0f6080d906e5c3","slug":"video-women-protest-against-smart-meters-and-block-traffic-in-mathura-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा आक्रोश, महिला ने प्रदर्शन कर सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा आक्रोश, महिला ने प्रदर्शन कर सड़क पर लगाया जाम
फिरोजाबाद में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है। शनिवार को मोहल्ला संतोष नगर की महिलाओं ने कोटला चुंगी चौराहे पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर बैठीं महिलाओं के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नगर मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर जाम खुलवाया। इस प्रदर्शन में किन्नर भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उनका कहना था कि पुराने मीटरों की तुलना में नए स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। महिलाओं ने मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर फिर से लगाए जाएं।महिलाओं ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किन्नर समुदाय के लोग भी उनके समर्थन में उतर आए। किन्नरों ने भी स्मार्ट मीटर योजना को आम जनता के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। जाम के चलते कोटला चुंगी चौराहे पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने जबरदस्ती निकलने की कोशिश की, इस दौरान लोगों की नोकझोंक प्रदर्शनकारी महिलाओं से हुई। सूचना मिलने पर थाना उत्तर प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोटला रोड चौकी प्रभारी अनुज कुमार तिवारी और महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और यातायात व्यवस्था बहाल कराने में जुटी रही। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने महिलाओं को समझाया। ने जाम खोल दिया। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।