{"_id":"69f5b2f5c6149d417c04cb12","slug":"video-dont-take-antibiotics-yourself-get-brain-dead-people-to-donate-their-organs-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खुद ना लें एंटीबायोटिक दवा, ब्रेन डेड का कराएं अंगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खुद ना लें एंटीबायोटिक दवा, ब्रेन डेड का कराएं अंगदान
आगरा। इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (आईएससीसीएम) पूरे साल तीन सूत्रीय अभियान चलाएगी। इसमें मरीज को एंटीबायोटिक दवाएं खुद न लेने, अंगदान करने और आईसीयू में जरूरी मानक अपनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए चरणबद्ध कार्यक्रम होंगे।
सिकंदरा बाईपास रोड स्थित अस्पताल में प्रेसवार्ता में आईएससीसीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणवीर त्यागी ने बताया कि अंगों की कमी से मरीजों की मौत हो रही है। ऐसे में लोगों को ब्रेन डेड मरीजों के अंगदान को प्रेरित करेंगे। कई बीमारियों से बचाव के लिए वयस्क लोगों को भी वैैक्सीन लगती है। एंटीबायोटिक खुद से लेने से ये बीमारियों पर असर नहीं कर रही हैं। हर व्यक्ति को सीपीआर प्रशिक्षण दिया जाए। आईसीयू में जरूरी उपकरण, एमबीबीएस चिकित्सकों को क्रिटिकल केयर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नर्सिंग स्टाफ को आईसीयू में मरीजों को संक्रमण से बचाव के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।