{"_id":"6a38f0b12f17ace508048af1","slug":"video-closure-of-the-overbridge-causes-hardship-for-residents-and-motorists-a-5-km-traffic-jam-persists-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज से आवागमन बंद किए जाने से कस्बावासियों और वाहन चालकों को मुसीबत, पांच किमी लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज से आवागमन बंद किए जाने से कस्बावासियों और वाहन चालकों को मुसीबत, पांच किमी लगा रहा जाम
एनएचएआई की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालकों व कस्बा वासियों को जाम के रूप में भुगतना पड़ रहा है। ओवरब्रिज से आवागमन रोके जाने पर सोमवार को पूरे दिन सर्विस लेन से डंपर निकलते रहे। इससे कस्बा समेत दोनों ओर करीब पांच किमी जाम लगा रहा। वाहन रेंगते हुए निकलते रहे।
ओवरब्रिज की स्लैब क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद किए गए आवागमन के बाद हजारों ओवरलोड व खाली डंपर कस्बे के अंदर से दोनो ओर के सर्विस रोड से होकर निकल रहे हैं। आम दिनों में इन सर्विस रोड में जाम की स्थिति बनी रहती है, अब हजारों डंपर निकलने से हर समय जाम की स्थिति बन गई है।
सोमवार को कस्बे के मुख्य चौराहे से हमीरपुर की ओर गुजेला तक व कानपुर की ओर जहांगीराबाद तक डंपरों की लाइन लगी रही। वहीं मुख्य चौराहे पर मुगलरोड पर चलने वाले भारी वाहनों का भी लोड होने से थोड़ी थोड़ी देर में दोनो ओर के वाहनों को निकाला जाता रहा। जिससे वाहन रेंगते हुए निकलने को मजबूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।