{"_id":"69c405dc518b55f6a70a8d64","slug":"video-omprakash-said-leaders-make-decisions-loaders-follow-orders-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश बोले- लीडर फैसले लेते हैं, लोडर आदेश मानते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश बोले- लीडर फैसले लेते हैं, लोडर आदेश मानते हैं
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को जिले में अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान विकास, चुनावी रणनीति और समसामयिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। कासिमाबाद में पार्टी की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह काम की राजनीति करते हैं और जहूराबाद क्षेत्र के 80 प्रतिशत गांवों में उनका काम दिखाई दे रहा है।
मुहम्मदपुर कुसुम में हाल ही में आग से सैकड़ों बीघा फसल जलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फायर स्टेशन के लिए जमीन और बजट दोनों स्वीकृत हो चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने माना कि अभी दमकल वाहनों को गाजीपुर और मुहम्मदाबाद से पहुंचने में समय लगता है, लेकिन नए फायर स्टेशन से यह समस्या दूर होगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से कासिमाबाद के कनेक्टिविटी पर उन्होंने कहा कि रसड़ा-फोरलेन बनने के बाद एप्रोच रोड भी तैयार हो जाएगी। वहीं, फिल्म ‘धुरंधर-2’ पर उठे विवाद को लेकर उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सेंसर बोर्ड स्वतंत्र संस्था है, इसमें सरकार का हस्तक्षेप नहीं होता। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लीडर नहीं, लोडर हैं, लीडर फैसला करता है, लोडर सिर्फ आदेश मानता है। 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने संकेत दिए कि उनकी राजनीतिक भूमिका अहम रहेगी और बिना उनके समीकरण बदल सकते हैं। वहीं, दुबिहा में आयोजित प्रादेशिक खरवार सभा में उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि प्रदेश में माफिया राज खत्म होकर विकास की पहचान बनी है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की और कहा कि समाज की तरक्की में शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम है। बैठकों में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का मंत्र देते हुए कहा कि पार्टी मजबूत रहेगी, तभी चुनाव जीता जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।