{"_id":"69d90a683762037e970c38ff","slug":"video-over-100000-new-voters-added-in-ghazipur-14000-names-removed-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में एक लाख से अधिक नए वोटर जुड़े, 14 हजार नाम कटे; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में एक लाख से अधिक नए वोटर जुड़े, 14 हजार नाम कटे; VIDEO
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत जिले की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। इस बार 1,01,719 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 14,496 नाम सूची से हटाए गए। जिले में अब कुल मतदाताओं की संख्या 2630012 वोटर हो गए है। इसमें पुरुष 1429806, महिला 1200171 और थर्ड जेंडर के 35 वोटर है, जबकि बीते 6 जनवरी को हुए आलेख्य प्रकाशन में कुल वोटरों की संख्या 2542789 थी। इसमें 1384982 पुरुष, 1157773 महिला और 46 थर्ड जेंडर वोटर थे। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि व्यापक सत्यापन अभियान के दौरान 6,55,086 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था। इनमें से 5,468 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी, जिसके चलते उनके नाम अंतिम सूची से हटा दिए गए। डीएम ने बताया कि अंतिम प्रकाशित सूची के अनुसार अब जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 26,30,012 हो गई है, जिसमें 14,29,806 पुरुष, 12,00,171 महिलाएं और 35 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बताया कि पुनरीक्षण के दौरान न सिर्फ सूची को शुद्ध किया गया, बल्कि जेंडर रेशियो में भी सुधार हुआ है। यह 836 से बढ़कर 839 हो गया, जबकि ईपी रेशियो 57 प्रतिशत से बढ़कर 58.95 प्रतिशत पहुंच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।