{"_id":"69d8b6ff1fd7edc7c60e9139","slug":"video-video-rajayapal-na-bharatatha-nataya-akathama-ma-thakha-nataka-aanatha-matha-aatha-thavasaya-savaranae-jayata-samaraha-ka-aayajana-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राज्यपाल ने भारतेंदु नाट्य अकादमी में देखा नाटक आनंद मठ, आठ दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राज्यपाल ने भारतेंदु नाट्य अकादमी में देखा नाटक आनंद मठ, आठ दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन
भारतेंदु नाट्य अकादमी के आठ दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह के छठे दिन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बीएनए पहुंचीं। उनके सामने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित नाटक आनंद मठ का मंचन किया गया। इसका निर्देशन बिपिन कुमार ने किया।
इस अवसर पर बीएनए अध्यक्ष रतिशंकर त्रिपाठी ने 50 वर्षों की बीएनए की यात्रा के साथ ही विगत दो वर्षों में हुए संस्थान के कायाकल्प के बारे में बताया। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि हमें पीएचडी कराने की अनुमति दी जाए। साथ ही उन्होंने रंगमंच के विद्यार्थियों को आजीविका के लिए नौकरी की व्यवस्था बनाने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक ओपी श्रीवास्तव, लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, भातखंडे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, वरिष्ठ रंगकर्मी पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, बीएनए के अध्यक्ष रति शंकर त्रिपाठी और निदेशक बिपिन कुमार समेत रंगकर्मी और अन्य कलाकार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।