Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: गन्ना संस्थान में आयोजित उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026, अनुसंधान संस्थान, मथुरा के निदेशक ने किया संबोधित
{"_id":"69d8b70cc0186c89fe053aa2","slug":"video-video-ganana-sasathana-ma-aayajata-utatara-parathasha-kashha-vajaniana-kagarasa-2026-anasathhana-sasathana-mathara-ka-nathashaka-na-kaya-sabthhata-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गन्ना संस्थान में आयोजित उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026, अनुसंधान संस्थान, मथुरा के निदेशक ने किया संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गन्ना संस्थान में आयोजित उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026, अनुसंधान संस्थान, मथुरा के निदेशक ने किया संबोधित
गन्ना संस्थान में आयोजित उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 में आईसीआर-केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मथुरा के निदेशक डॉ. मनीष चाटली ने बकरी पालन क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और संभावनाओं पर बोलते हुए कहा कि बकरी को 'गरीब की गाय' और 'एनी टाइम मिल्क (ATM)' बताते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
डॉ. चाटली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बकरियों की संख्या में 7.6% की गिरावट दर्ज की गई है, जो अब घटकर लगभग 1.44 करोड़ रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश की कुल बकरी आबादी का 63% हिस्सा पूर्वी उत्तर प्रदेश में है। उन्होंने बताया कि भारत में बकरी मांस की मांग बहुत अधिक है और वर्तमान में वध दर (Slaughter rate) 82.4% तक पहुँच गई है। भविष्य में इस क्षेत्र को लाभदायक बनाने के लिए वैज्ञानिक प्रजनन और आधुनिक प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।
उत्तर प्रदेश बकरी आबादी में देश में तीसरे स्थान पर है। बहराइच जिला प्रदेश में सर्वाधिक बकरी आबादी वाला जिला है। संस्थान का लक्ष्य बकरियों के वजन और मांस की गुणवत्ता में सुधार करना है। वध की उम्र को 18 महीने से घटाकर 5-6 महीने करने की आवश्यकता है। वहीं, बकरी के दूध उत्पादन में यूपी 1.35 मिलियन टन के साथ दूसरे स्थान पर है, लेकिन सीमित उपलब्धता के कारण इसकी कीमत 250 रुपए प्रति लीटर तक पहुँच गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।