{"_id":"6a4c73a519592f3ed00e289e","slug":"video-gada-ma-sarafa-thakana-ma-lga-aaga-tha-majal-makana-taka-pahaca-lpata-lkha-ka-nakasana-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में सराफा दुकान में लगी आग, दो मंजिला मकान तक पहुंचीं लपटें; लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में सराफा दुकान में लगी आग, दो मंजिला मकान तक पहुंचीं लपटें; लाखों का नुकसान
यूपी के गोंडा में नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर स्थित ईदगाह रोड पर मंगलवार सुबह एक सराफा दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने दुकान के ऊपर बने दो मंजिला मकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दुकान में लगी आग पर काबू पाया। जबकि, मकान में लगी आग बुझाने का प्रयास जारी रहा।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6.00 बजे राहगीरों ने ईदगाह रोड स्थित आकाश ज्वैलर्स से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तत्काल दुकान मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब शटर खोला गया तो दुकान के अंदर आग धधक रही थी। देखते ही देखते आग ऊपर बने मकान तक फैल गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने में सहयोग किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। वहीं मकान में रखा घरेलू सामान भी आग की चपेट में आकर राख हो गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।