{"_id":"686cdc9198111065a200cda1","slug":"video-gada-pahaca-brajasha-pathaka-na-katharaya-matara-karatavarathhana-saha-ka-pata-ka-nathhana-para-jataya-shaka-2025-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा पहुंचे ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता के निधन पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा पहुंचे ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता के निधन पर जताया शोक
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ गोंडा के मनकापुर पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता पूर्व मंत्री आनंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों से मुलाकात करके शोक व्यक्त किया।
इसके बाद उन्होंने सीएचसी पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। यहां से निकलकर मंडल के चारों जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर देवीपाटन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक, डीएम नेहा शर्मा, एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ अंकिता जैन, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा के साथ ही अन्य मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सपा मुखिया के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। जब उनकी सरकार थी। गुंडई, अराजकता, लूटखसोट मची हुई थी। सपा के लोग दुकानें कब्जा कर रहे थे। व्यापारियों से वसूली कर रहे थे। भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।