{"_id":"6a82d9bb48fcb014e000db05","slug":"video-jamamathara-ka-bthaitajama-sa-pana-pana-haaa-gada-shahara-ghara-thakana-ma-ghasa-brasha-ka-pana-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिम्मेदारों की बदइंतजामी से पानी-पानी हुआ गोंडा शहर, घरों-दुकानों में घुसा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्मेदारों की बदइंतजामी से पानी-पानी हुआ गोंडा शहर, घरों-दुकानों में घुसा बारिश का पानी
गोंडा में सुबह से हुई झमाझम बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर की प्रमुख कॉलोनियां और सड़कें जलभराव की चपेट में आ गईं। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सड़क और नालियों का गंदा पानी घरों व दुकानों में घुस गया। स्कूली बच्चे इसी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर नजर आए। शहर में जगह-जगह जलभराव का आलम यह रहा कि दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर सड़क पर इतना पानी भर गया कि बाइक के साइलेंसर तक पानी में डूब गए। वाहन बंद होने के बाद लोगों को धक्का लगाकर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना पड़ा। पैदल निकलने वालों को भी पानी की गहराई का अंदाजा न होने से जोखिम उठाना पड़ा।
शहर में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नाला निर्माण का काम कराया जा रहा है, लेकिन सवाल यह है कि निर्माण कार्य बारिश का मौसम मे क्यों शुरू हुआ। जगह-जगह सड़कें और रास्ते खोद दिए गए हैं। निर्माणाधीन नालों और अधूरे काम के कारण बारिश का पानी निकलने का रास्ता और अधिक बाधित हो गया है। नतीजा यह है कि शहर के कई हिस्से जलभराव से जूझ रहे हैं।
सवाल यह है कि जब बारिश का मौसम पहले से तय था तो जलभराव से निपटने की तैयारी पहले क्यों नहीं की गई? पहली बारिश में ही शहर के हालात व्यवस्था की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।