{"_id":"6a03147a38ae93a39c05bac7","slug":"video-video-gada-ma-bsa-sakha-ka-le-samaha-ka-mahalo-sa-maga-aavathana-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोंडा में बीसी सखी के लिए समूह की महिलाओं से मांगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोंडा में बीसी सखी के लिए समूह की महिलाओं से मांगा आवेदन
स्वत: रोजगार उपायुक्त कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत इंटरनेट व फोन चलाने की जानकारी रखने वाली इंटरमीडिएट पास स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बीसी सखी के लिए आवेदन मांगा गया है। इसके लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थियों को 15 मई तक आवेदन करना होगा।
स्वत: रोजगार उपायुक्त जेएन राव ने बताया कि जिले की 127 ग्राम पंचायतों में बीसी सखी का चयन नहीं हो सका है। रिक्त पदों को भरने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बीसी सखी के लिए आवेदन मांगा गया है। इसमें 18 से 40 वर्ष की स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य ही प्रतिभाग कर सकेंगी। साथ ही इंटरनेट व मोबाइल की जानकारी रखने वाली इंटरमीडिएट पास महिलाओं को वरीयता दी जाएगी।
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बीसी सखी पद पर चयन किया जाएगा। वित्तीय लेनदेन के लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 25 ट्रांजेक्शन करने पर छह महीने तक चार हजार रुपये मानदेय दी जाएगी। सभी प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूरी की जाएगी। सीडीओ दयानंद प्रसाद की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।