सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   VIDEO: गोंडा: साहब! पैर से दिव्यांग हूं, न पक्का आवास है, न राशनकार्ड

VIDEO: गोंडा: साहब! पैर से दिव्यांग हूं, न पक्का आवास है, न राशनकार्ड

ishwar ashish ishwar ashish
Updated Wed, 18 Jun 2025 05:04 PM IST
VIDEO: गोंडा: साहब! पैर से दिव्यांग हूं, न पक्का आवास है, न राशनकार्ड
साहब! पैर से दिव्यांग हूं, चलने में समस्या हो रही है, रहने के लिए पक्का आवास नहीं है। राशन कार्ड भी नहीं बना है। आवास व राशन कार्ड की व्यवस्था कराने की कृपा करें। ये अपील बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित दिव्यांग मोबाइल कोर्ट में करनैलगंज के नारायणपुर निवासी मुन्नन ने की। उनकी समस्या के निराकरण के लिए सीडीओ व जिला पूर्ति अधिकारी को आवेदन अग्रेसित किया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य आयुक्त हिमांशु शेखर झा व राज्य उपायुक्त शैलेंद्र कुमार सोनकर ने दिव्यांगो की समस्याएं सुनी। बेलसर की दिव्यांग कंचन शुक्ल ने बताया कि हाथ का ऑपरेशन हुआ है, पेंशन भी नहीं मिल रही है। बेलसर के सेमरी कला निवासी विजय बहादुर यादव ने पेंशन, डेबरी कला निवासी जमील ने पक्का आवास व मोटर ट्राई साइकिल दिलाए जाने की मांग की। झंझरी के बेलावां निवासी मालिकराम ने बताया कि उसके पैतृक जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जा हटवाने की अपील की। शिक्षक सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर्मचारी को दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाना है। दिव्यांगों को इसमें प्राथमिकता दिया जाना चाहिए। राज्य आयुक्त ने सभी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग को तत्काल निस्तारित कराने का निर्देश दिया। राज्य उपायुक्त ने कहा कि इस मोबाइल कोर्ट के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि स्थानीय जिले में जाकर दिव्यांगों की समस्याएं सुनी जाएं तथा मौके पर ही उसके निस्तारण कराने का प्रयास किया जाए। इसको लेकर अपील करने वाले दिव्यांगों से फीडबैक भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO:  नाले की खोदाई में गिरा बरगद का पेड़, घटों गुल रही बिजली, धरने पर बैठे लोग

18 Jun 2025

Shimla: भारी बारिश से कैलस्टन-भराड़ी सड़क मार्ग धंसा, पिकअप गाड़ी फंसी, देखें वीडियो

18 Jun 2025

ज्योतिर्मठ आ रहा गैस से भरा ट्रक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटा, घायल चालक अस्पताल में भर्ती

18 Jun 2025

टोहाना के धोलू गांव की ढाणी में कई दिनों से दिख रहे पांच सांपों का सफल रेस्क्यू

18 Jun 2025

सोनभद्र हत्याकांड पर पुलिस अधिकारी का आया बयान, जानें- पूरा मामला

18 Jun 2025
विज्ञापन

पीलीभीत में सपा कार्यालय को लेकर फिर हंगामा, भवन पर नगर पालिका ने लगाया अपना ताला

18 Jun 2025

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में 200 से अधिक लोगों की सुनीं समस्याएं

18 Jun 2025
विज्ञापन

डॉक्टर वेंकटेश की मौत से आक्रोशित चिकित्सकों ने बंद की ओपीडी, देखें VIDEO

18 Jun 2025

परिचालक मारपीट मामले में फतेहाबाद में रोडवेज का दूसरे दिन भी चक्का जाम, यात्री परेशान

18 Jun 2025

टीचर्स की वापसी का इंतजार!: बालोद में शिक्षिका के जाने से बच्चे मायूस, छलके आंसू...छोड़ दिया खाना पीना

18 Jun 2025

Kanpur Fire…दमकल के आठ वाहनों ने आग पर काबू पाया, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है

18 Jun 2025

ससुराल में दामाद के रहने को लेकर कहासुनी, गोली चलने से साला और पड़ोसी घायल, देखें VIDEO

18 Jun 2025

वाराणसी में गर्मी से मिली राहत, बारिश होते ही सड़कों पर भींगने लगे लोग, देखें VIDEO

18 Jun 2025

नैनीताल: बार्ड बैठक में 41.39 करोड़ का बजट पास, ये प्रस्ताव हुए पारित

18 Jun 2025

Kashipur: भाजपा के प्रदेश प्रभारी का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, अनर्गल बयानबाजी से रोष

VIDEO: Lucknow: देश-विदेश के विद्वानों और कलाकारों ने योग पर रखे अपने विचार

18 Jun 2025

Lucknow: तो क्या कॉम्प्लेक्स के बीच से निकलेगा पुल... सेतु निगम की लापरवाही पड़ी भारी

18 Jun 2025

Jharkhand News: रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान को एशियाई शेरों और मगरमच्छों का नया जोड़ा मिला

18 Jun 2025

बागा सराहन में रात को अलाव के पास बैठक सीएम सुक्खू ने सुनीं जनसमस्याएं, डाली नाटी

18 Jun 2025

जशपुर में अनोखा मामला: फरियादी से मारपीट, पुलिसकर्मी को कुत्ते से कटवाया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

18 Jun 2025

कानपुर अग्निकांड…50 से ज्यादा झोपड़ियों में लगी भीषण आग, खंभे से गिरी चिंगारी से हुआ हादसा

18 Jun 2025

Sonam-Raja Raghuvanshi Case : फिर उसी फ्लैट में पहुंची Shillong Police, जहां रुकी थी आरोपी सोनम

18 Jun 2025

टोहाना में ड्रग्स मुक्त वार्ड के तहत शहर पुलिस ने शुरू किया अभियान

18 Jun 2025

Balod News: सरकारी खाद गोदाम सूने, निजी दुकानों में फुल स्टॉक, किसान दोगुने दाम में खाद खरीदने को मजबूर

18 Jun 2025

नशे में जल्लाद बना बेटा: बाइक लेकर दुकान में घुसा, बुजुर्ग पिता पर किए चाकू से कई वार, कैमरे में कैद हुई घटना

जगदलपुर में हादसा, कपड़े की दुकान में लगी बीती रात भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू

18 Jun 2025

सोनभद्र में अधेड़ की हत्या, पहले चाकू से वार किया फिर गोली मारकर ली जान

18 Jun 2025

युक्तियुक्तकरण: 'हमारे शिक्षक हमें लौटा दिए जाएं', पालक और बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंचे, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

18 Jun 2025

Ujjain News: उज्जैन में लव जिहाद का मामला, युवती से पहचान छुपाकर की दोस्ती, अब मामला दर्ज

18 Jun 2025

Jalore News: मुख्यमंत्री के सांचौर दौरे से पहले सियासी संग्राम तेज, पूर्व मंत्री ने किया विरोध का ऐलान

18 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed