{"_id":"69f71b6e318c9809ed0d4d38","slug":"video-video-kaugdha-sarakashha-ma-shanpr-haii-nata-na-kathara-para-sakhata-nagarana-capapa-capapa-para-palsa-tanata-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई नीट, नौ केंद्रों पर सख्त निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई नीट, नौ केंद्रों पर सख्त निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई, इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई।
परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रखते हुए अनावश्यक भीड़ को रोकने के इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। वहीं, परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुबह से ही सभी केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।