{"_id":"6a5c4c105e72fcdcfd01e785","slug":"video-video-palsa-mathabhaugdha-ma-tha-atarajanapathaya-shatara-cara-ghayal-tasara-garafatara-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय शातिर चोर घायल, तीसरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय शातिर चोर घायल, तीसरा गिरफ्तार
गोंडा। जिले की करनैलगंज, परसपुर और खरगूपुर पुलिस के साथ एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार देर रात अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनका तीसरा साथी भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के मल्लूसिंह पुरवा निवासी चुनमुन तथा विश्वेश्वरगंज थाना क्षेत्र के सीताराम नगर निवासी शिवकुमार के पैर में गोली लगी। वहीं, विश्वेश्वरगंज थाना क्षेत्र के दीवान पुरवा निवासी रोशन लाल को मौके से भागते समय दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने पांच दिन पहले चोरी चौराहा स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों का शटर काटकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने की वारदात कबूल की है। इसके अलावा करनैलगंज, परसपुर और खरगूपुर थाना क्षेत्रों में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी उनकी संलिप्तता सामने आई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के आभूषण, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा 19,400 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिवकुमार के खिलाफ 20, चुनमुन के खिलाफ 27 और रोशन लाल के खिलाफ 46 आपराधिक मुकदमे विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। तीनों लंबे समय से अंतरजनपदीय स्तर पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।