{"_id":"69f71b8106adb17b3b067fba","slug":"video-video-paratal-ka-mathatha-sa-khaja-nakal-fana-251-mabil-savamaya-ka-ltae-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पोर्टल की मदद से खोज निकाला फोन, 251 मोबाइल स्वामियों को लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पोर्टल की मदद से खोज निकाला फोन, 251 मोबाइल स्वामियों को लौटाए
खोए हुए मोबाइल फोन अब तकनीक के सहारे तेजी से मिल रहे हैं। जनपदीय पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 251 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया। इनकी अनुमानित कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि चलाए गए अभियान के तहत सर्विलांस टीम ने सभी थानों के समन्वय से कार्य करते हुए मोबाइल ट्रेस किए। भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल की नियमित मॉनीटरिंग के चलते गुम हुए मोबाइलों की लोकेशन ट्रैक कर उन्हें बरामद किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। अपने खोए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल खोने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीक के माध्यम से जल्द से जल्द फोन बरामद किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।