{"_id":"68e25b0071e2a1a3910ccde7","slug":"video-video-thakana-para-kama-sa-mana-karana-para-kashara-ka-gal-marakara-hataya-2025-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दुकान पर काम से मना करने पर किशोर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दुकान पर काम से मना करने पर किशोर की गोली मारकर हत्या
इलाके के गांधी चबूतरा चौराहे के पास यूरिया पंप की दुकान के सामने शनिवार देर शाम इटियाथोक के भवानीपुर खुर्द के बंधुकपुरवा निवासी मंगलदेव (15) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि खरगूपुर के महादेवा कला स्थित पंप संचालक की दुकान पर काम करने से मना करने पर हत्या की गई। पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर पंप संचालक को हिरासत में लिया है।
भवानीपुर खुर्द के बंधुकपुरवा निवासी रामशंकर वर्मा ने इटियाथोक थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा मंगलदेव गांधी चबूतरा के पास संजय कुमार यादव की जलपान की दुकान पर काम करता था। शनिवार को तबीयत खराब होने से दुकान नहीं गया तो शाम करीब चार बजे संजय यादव बेटे को मोटरसाइकिल से बैठा ले गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे उन्हें बेटे मंगलदेव को गोली लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो बेटा खून से लथपथ होकर तड़प रहा था। वहां पहुंची पुलिस एंबुलेंस से उसे इटियाथोक सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, मंगलदेव के सीने में गोली मारी गई। आरोप है कि संदीप मिश्र अपनी यूरिया पंप की दुकान पर काम करने के लिए मंगलदेव पर दबाव बना रहा था। उसने काम करने से मना कर दिया। ऐसे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मंगलदेव को तड़पता देखकर स्थानीय लोगों ने इटियाथोक पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि रामशंकर वर्मा की तहरीर पर खरगूपुर के महादेवा कला निवासी संदीप मिश्र के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद गोली लगने की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
हत्या के बाद मचा रहा कोहराम
मंगलदेव की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलदेव की बीमार मां लाजवंती का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पिता रामशंकर वर्मा भी बेसुध हो गए। उनके दो बेटों में मंगलदेव सबसे बड़ा था। बीमारी व मुफलिसी के चलते मंगलदेव ने पढ़ाई भी छोड़ दी थी। पिता की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने लगा था। एक जलपान की दुकान पर काम कर रहा था। हत्या के बाद गांव में मातम परस गया। दादी कोइला समेत परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल रहा है। किसी तरह से आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
पुलिस को भी करता रहा गुमराह
थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि हत्यारोपी संदीप मिश्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी घटना के वक्त बलरामपुर होने की जानकारी देता रहा। मगर कुछ देर बाद घटनास्थल के आसपास से ही पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पुलिस को भी गुमराह करता रहा। उनका कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।