Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Hapur News
›
Lord Jagannath set out on procession through town aboard chariot accompanied by Subhadra and Dau In Hapur
{"_id":"6a5889185e4deea1a20db364","slug":"video-lord-jagannath-set-out-on-procession-through-town-aboard-chariot-accompanied-by-subhadra-and-dau-in-hapur-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में रथ पर सवार होकर सुभद्रा व दाऊ संग नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में रथ पर सवार होकर सुभद्रा व दाऊ संग नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ
Sharukh Khan
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:02 PM IST
Link Copied
हापुड़ में भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। भगवान जगन्नाथ अपने भाई दाऊ व बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले तो दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहरवासी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने रथयात्रा में भाग लिया। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
मोहल्ला ब्रह्मनान से तड़के सुबह पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा खारी कुआं, चाह कमाल होते हुए पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर पर संपन्न हुई। पालकी में विराजे भगवान जगन्नाथ का पंचाभिषेक किया गया। इसके बाद पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर से सुबह 8 बजे से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा प्रारंभ हुई।
यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल होने के लिए पुराना बाजार पहुंचना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने की होड़ मच गई। यात्रा में संकीर्तन मंडलियों ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में पूरा शहर समा गया है। भजनों की धुन पर श्रद्धालु रथ को खींचते हुए थिरकते हुए चल रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।