{"_id":"67f3afd890036119a001bb13","slug":"video-mobile-robbery-incident-in-hapur-solved-two-accused-arrested-2025-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हापुड़ में मोबाइल लूट की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हापुड़ में मोबाइल लूट की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
हापुड़ के देहात थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल व घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक को बरामद किया है। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना देहात पुलिस टीम ने उज्जवल निवासी गांव उपैड़ा व विनय निवासी गांव गोहरा आलमगीरपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ को ततारपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पांच जनवरी को दोपहर लगभग 12 बजे ततारपुर हाईवे स्थित मंदिर के पास मदनपाल निवासी गांव मंसूरपुर का मोबाइल छीनकर बाइक से फरार हो गए थे। मदनपाल गांव ततारपुर से हाईवे से होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। इस संबंध में मदनपाल ने छह अप्रैल को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर थाना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी थी। आरोपी उज्जवल पर जिला हापुड़ व मेरठ में तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी विनय के आपराधिक इतिहास के बारे में आसपास के जिलों से जानकारी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।