{"_id":"67cc4230326cc905a6049662","slug":"video-nishan-yatra-of-shri-khatu-shyam-was-taken-out-with-great-pomp-in-simbhavali","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिंभावली में धूमधाम से निकाली गई श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिंभावली में धूमधाम से निकाली गई श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा
क्षेत्र के सिभावली में श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसमें श्याम बाबा की भक्ति में भक्त सराबोर हो गए। पुष्प वर्षा के बीच भक्तों ने नृत्य करते हुए बाबा के जयकारे लगाए। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया। शनिवार को रेलवे रोड शाम की में संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
श्याम दिवाना हनुमान मस्ताना परिवार की ओर से शनिवार को सिभावली स्थित रेलवे रोड तृतीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह की रेलवे रोड से शुरू होकर बक्सर पुल के नीचे सिंभावली मैन बाजार से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समापन हुआ निशान यात्रा में श्री खाटू श्याम बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। निशान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी हाथों में श्री श्याम बाबा का निशान लेकर बाबा की भक्ति में खोकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। आगे आगे श्याम प्रेमी भजनों पर नृत्य कर रहे थे। इसके पीछे भव्य रूप से फूलों से सजे वाहन में श्री खाटू श्याम बाबा की भक्ति में भक्त सराबोर हो गए। पुष्प वर आयोजन किया जाएगा।
निशान यात्रा में श्री खाटू श्याम बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। निशान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी हाथों में श्री श्याम बाबा का निशान लेकर बाबा की भक्ति में खोकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। आगे आगे श्याम प्रेमी भजनों पर नृत्य कर रहे थे। इसके पीछे भव्य रूप से फूलों से सजे वाहन में श्री खाटू श्याम बाबा विराजमान थे। हाथों में निशान लेकर श्याम भक्त श्याम बाबा के भजनों और ढोल की थाप पर थिरकते हुए चल रहे थे। इस दौरान सभी ने जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। निशान यात्रा पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत कर श्याम प्रेमियों को जलपान और प्रसाद वितरित किया। निशान यात्रा समारोह स्थल पर पहुंचने के बाद भक्तों ने बाबा को निशान चढ़ाए। इस मौके पर गौरव ,अमित , पवन कुमार, अरविन्द श्रीवास्तव, सुधीर दादू ,प्रवीन वर्मा ,सजय, गुरु हसीना, संगीता गर्ग ,रूबी चौधरी ,रितू चांदनी ,आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।