{"_id":"6a661a8ed3aff0f75809a608","slug":"video-attempt-to-install-ambedkar-statue-without-permission-sparks-uproar-among-villagers-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई: बिना अनुमति आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: बिना अनुमति आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास, ग्रामीणों ने किया हंगामा
संडीला क्षेत्र के जामू पटेहरा में बिना अनुमति के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की सूचना पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंच गई। आनन फानन प्रतिमा को कब्जे में लिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
जामू पटेहरा निवासी पप्पू की निजी भूमि पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की तैयारी पिछले काफी समय से चल रही थी। इसके लिए बेहतरीन चबूतरा और कमरा भी बनवाया गया था। लखनऊ में प्रतिमा का निर्माण चल रहा था। निर्माण पूरा होने पर शनिवार रात प्रतिमा स्थापित किए जाने के लिए गांव लाई गई। इसकी जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार आरके श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने प्रतिमा कब्जे में ले ली और इसे लेकर कोतवाली आ गए।
इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और कोतवाली पहुंच गए। प्रतिमा वापस देने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। कुछ ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर हंगामा करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने इन्हें हटा दिया। इस सबके बीच ग्रामीणों को बिना अनुमति के प्रतिमा न लगवाने की नसीहत दी गई। इस पर ग्रामीण शांत हो गए।
सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने लिखित रूप से दिया है कि प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति मिलने के बाद ही कुछ किया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्रतिमा भी वापस कर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।