{"_id":"6a66196bcf7e994f3b05f79b","slug":"video-hardoi-servants-employed-for-seven-years-committed-a-rs129-crore-theft-with-accomplices-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई: सात साल पुराने नौकरों ने साथियों के साथ की थी 1.29 करोड़ की चोरी, 16 पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: सात साल पुराने नौकरों ने साथियों के साथ की थी 1.29 करोड़ की चोरी, 16 पकड़े गए
हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज निवासी थोक व्यापारी के मकान से 16 जुलाई की रात हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। 14 लोगों को गिरफ्तार कर एक करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये बरामद किए गए हैं। दो किशोर भी इसी मामले में पकड़े गए हैं। सात साल पुराने भरोसेमंद नौकरों ने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
रेलवेगंज निवासी पंकज अग्रवाल परचून और दाल-चावल के थोक व्यापारी हैं। उनके मकान में भूतल पर कार्यालय और गोदाम है। दूसरी मंजिल पर परिवार समेत पंकज रहते हैं। बीती 17 जुलाई की सुबह जब पंकज जागे तो उनके यहां सात साल से काम कर रहे पेड़ा निवासी शोभित और दो नाबालिक गायब मिले। यह लोग उनके घर में ही सोते थे। इसके बाद ही अलमारियां टूटी मिली थीं और रुपये गायब थे। पुलिस ने 17 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की थी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना का खुलासा करने के लिए सीओ सिटी अजीत चौहान के नेतृत्व में कई टीमेें लगाई थीं।
एसपी ने बताया कि पूरे मामले में देहात कोतवाली क्षेत्र के पेड़ा निवासी शोभित, टड़ियावां थाना क्षेत्र के बेलहा निवासी जय शुक्लाा आौर विशाल उर्फ गोलू, शहर कोतवाली क्षेत्र के नघेटा पूर्वी निवासी मदन, शिवम और केशव, जमादार कालोनी निवासी सनी वााल्मीकि, बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के कोड़रा सरैया निवासी प्रिंस, लखनऊ जनपद के मड़ियाव थाना क्षेत्र के हरिओमनगर निवासी दीपक साहू, सनी गुप्ता, बाराबंकी जनपद के सूरतगंज निवासी महफूज समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो किशोर भी हैं। बताया कि एक करोड़ 28 लाख 99 हजार 310 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों का मेडिकल कराया गया है। पकड़े गए 16 में से 14 लोगाें को न्यायालय ने जेल भेज दिया, जबकि दो काे बाल संप्रेक्षणग्रह भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।