{"_id":"697f9e8bddc2bc934e060ff3","slug":"video-panic-erupts-as-white-gas-cloud-rises-from-factory-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई: फैक्टरी में सफेद गैस का गुबार उठने से अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: फैक्टरी में सफेद गैस का गुबार उठने से अफरा तफरी
औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इंडिया पेस्टीसाइड़स लिमिटेड (आईपीएल) की फैक्टरी में रविवार को अचानक सफेद गैस का गुबार उठने से अफरा तफरी मच गई। फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर दौड़ते हुए बाहर आ गए। बाद में पता चला कि डिस्टिलेशन रिएक्टर जैकेट के वेल्डिंग ज्वाइंट से भाप का रिसाव हुआ था। इसके कारण सफेद धुआं का गुबार उठा था।
औद्योगिक क्षेत्र में आईपीएल नाम से फैक्टरी है। यहां कीटनाशक बनाया जाता है। रविवार काे दिन में लगभग 11:30 बजे अचानक फैक्टरी परिसर में सफेद गुबार उठा। इसे देखकर यहां काम कर रहे मजदूर घबरा गए। यह मजदूर चिल्लाते हुए फैक्टरी से बाहर की ओर निकलने लगे। इसका पता चलने पर अन्य श्रमिक भी बाहर की ओर भागे। घटना की जानकारी पर तहसीलदार अमित यादव और कोतवाल विद्या सागर पाल मौके पर पहुंचे। कंपनी के महाप्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि यह भाप का रिसाव था।
संंबंधित रिएक्टर को तत्काल बंद कर दिया गया। दावा किया कि किसी कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फैक्टरी के अन्य हिस्सों में भी सब कुछ सामान्य है। इससे इतर धुआं उठने के काफी देर बाद तक श्रमिक दहशत में रहे। जब कंपनी के अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट की तब मामला सामान्य हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।