{"_id":"676043c2418061033a05b5a7","slug":"video-village-roads-inaugurated-in-the-name-of-10-martyrs","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विजय दिवस के मौके पर 10 शहीदों के नाम से ही गांवों के मार्गों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विजय दिवस के मौके पर 10 शहीदों के नाम से ही गांवों के मार्गों का लोकार्पण
विजय दिवस के मौके पर जिला पंचायत ने शहीदों को अनूठी श्रद्धांजलि दी है। शहीदों के गांवों के संपर्क मार्गाें का निर्माण कराने के बाद इनका लोकार्पण सोमवार को किया गया। खास बात यह है कि उक्त मार्गाें का नाम करण भी शहीदों के नाम पर किया गया है। लोकार्पण भी शहीदों के परिजनों से कराया गया।
वर्ष 1971 में 16 दिसंबर को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में जीत हासिल की थी। इस युद्ध में बड़ी संख्या में सैनिक शहीद हुए थे। सोमवार को विजय दिवस के मौके पर जिला पंचायत की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि जनपद में दस शहीदों के गांवों को जाने वाले मार्गाें का लोकार्पण किया गया है। उन्होेंने बताया कि शहीदों के आवासों के बाहर 27 सोलर लाइटें भी जिला पंचायत की ओर से लागई जा चुकी हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति भाजपा नेता पीके वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला, अपर मुख्य अधिकारी, प्रदीप कुमार गुप्ता के साथ ही शहीदों के परिजन भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।