{"_id":"6a689d63b7ab2969d30e1cbe","slug":"video-orai-submerged-after-15-minute-downpour-filthy-drain-water-enters-shops-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन: 15 मिनट की बारिश में डूबा उरई, दुकानों में घुसा नाले का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: 15 मिनट की बारिश में डूबा उरई, दुकानों में घुसा नाले का गंदा पानी
उरई में मंगलवार दोपहर करीब 15 मिनट हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। लालमन चौराहे से लेकर यादव गारमेंट, वार्ड नंबर-19 चंद्र नगर, जवाहरगंज, प्रेम नगर और सूर्य नगर सहित कई इलाकों में सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। बारिश का पानी और नालों का गंदा कीचड़युक्त पानी कई दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
जलभराव के कारण राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। बारिश बंद होने के काफी देर बाद भी पानी नहीं निकल सका, जिससे लोगों में नगर निकाय के प्रति नाराजगी देखी गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि राजमार्ग स्थित मुख्य नाले पर आगे अतिक्रमण होने, नालियों के बंद पड़े रहने और लंबे समय से नालों की समुचित सफाई न होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई तो आगे होने वाली भारी बारिश में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।
क्षेत्रवासियों ने शासन, जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद से मांग की है कि पूरे क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, मुख्य नालों से अतिक्रमण हटाया जाए, बंद नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में नागरिकों और व्यापारियों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।