{"_id":"683558dfa0e14e8a2503a530","slug":"video-three-criminals-injured-in-a-shootout-with-police-in-jalaun-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन में पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन में पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल
कोंच कस्बे में कुछ दिन पूर्व हुई बहुचर्चित नवीन ज्वेलर्स लूट कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इनका संबंध झांसी जनपद के समथर क्षेत्र से है। पुलिस को उनके पास से जेवर, नगदी, तमंचे कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।
कोंच नगर में स्थित सर्राफा व्यापारी के यहां छह नकाबपोश बदमाश घुस गए थे। उन्होंने तमंचे की दम पर करीब एक लाख के जेवरात लूट लिए थे और मौके से भाग गए थे। वारदात से जिले में पुलिस के प्रति आक्रोश था, व्यापारी तभी से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया था। एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि केलिया क्षेत्र में थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक बाइक से तीन संदिग्ध घुसिया से पहाड़गांव जाने वाली नहर पटरी की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। इसपर पुलिस ने घेराबंदी कर जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो गए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र के करहई गांव निवासी राजवीर गोस्वामी, रामेंद्र उर्फ रामु पाल और रानू बताए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।