{"_id":"678502e55ef579df1c0e33f9","slug":"video-youth-injured-in-road-accident-dies-during-treatment","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
कार की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई। परिजन शव को घर लाए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मोहल्ला जवाहरनगर निवासी संतोष याज्ञिक (45) मजदूरी करता था। वह 30 जनवरी को बाइक से कहीं जा रहा था। होली मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सीएचसी से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। रविवार की रात उनकी मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी प्रभा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी संजीव कटियार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।