{"_id":"6a41f974041123d42600adc3","slug":"video-accused-cow-smuggler-deoria-arrested-in-police-encounter-in-jaunpur-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में देवरिया का आरोपी गो-तस्कर गिरफ्तार;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में देवरिया का आरोपी गो-तस्कर गिरफ्तार;video
जौनपुर जिले के सरपतहां थाना पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान देवरिया जिले में वांछित एक कथित गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए सीएचसी सुइथाकला भेजा गया। पुलिस के मुताबिक कम्मरपुर पुलिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। जल्दबाजी में उसकी बाइक पलट गई, जिसके बाद वह पैदल भागते हुए पुलिस पर तमंचे से दो फायर कर दिए। पुलिस का दावा है कि एक गोली थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह के दाहिने कान के पास से निकल गई। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज यादव (35) निवासी सारी बड़ौना, थाना सरपतहां के रूप में हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।