{"_id":"69aa832c93c294df3f0e247a","slug":"video-two-day-religious-ritual-on-foundation-day-of-maa-durga-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान; VIDEO
जौनपुर के छाछो (आनापुर) गांव स्थित शक्ति धाम में मां दुर्गा के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अनुष्ठान के पहले दिन, बुधवार को मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार महोत्सव आयोजित किया गया। कर्मकांड के विद्वान देवी प्रसाद मिश्र की देखरेख में यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार को हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति वर्ष 2004 में स्थापित की गई थी। विधि-विधान से प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से यह मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां श्रद्धालु नियमित रूप से दर्शन-पूजन के लिए आते हैं, विशेषकर नवरात्रि के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा का प्रति वर्ष 4 मार्च को स्थापना दिवस पर भव्य श्रृंगार किया जाता है और धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित होता है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर कृपा प्राप्ति के लिए मनौती मांगी। साथ ही, मंदिर में चल रहे रामचरित मानस के संगीतमय पाठ में भी भक्तों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।