{"_id":"69aa834a9ba028b1e504b4d0","slug":"video-young-man-drowned-while-bathing-in-canal-in-jaunpur-dead-body-found-next-day-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में नहर में नहाते समय युवक डूबा, दूसरे दिन मिला शव, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में नहर में नहाते समय युवक डूबा, दूसरे दिन मिला शव, VIDEO
सिकरारा थाना क्षेत्र क फदायलपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में बुधवार को नहाते समय एक युवक नहर में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार को घटना स्थल से 20 मीटर से दूर शव बरामद किया।
बोधापुर निवासी राजेश यादव का बेटा अरुण यादव उर्फ अजय (20) अपने कुछ दोस्तों के साथ होली की मस्ती में बाइक से फदायलपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर के पास गया। नहर की पटरी पर बाइक खड़ी कर नहाने के लिए कपड़े उतार कर कूदा। लेकिन, कुछ देर तक वह दिखाई नहीं पड़ा तो उसके साथी उसके डूबने की आशंका से वहां से भाग गए। किसी ने परिजनों व पुलिस को फोन पर सूचित किया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। दूसरे दिन घटनास्थल के 20 मीटर दूरी से युवक का शव निकाला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में एक बार फिर कोहराम मच गया। मां गेना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वह रह रह कर बेहोश जो जा रही हैं। अरुण दो भाइयों में बड़ा था। इसी सत्र में 12वीं यूपी बोर्ड की परीक्षा दिया था। पिता राजेश यादव मुंबई में ऑटो चलाते हैं, जो घटना की सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने इस बात का खेद है कि पुलिस और प्रशासन ने तत्काल गंभीरता नहीं दिखाई। आरोप है कि वे लोग खुद के खर्च पर गोताखोर बुलाए। साथ ही चौबेपुर फाटक से नहर में पानी की आपूर्ति बंद करवाए। थाना प्रभारी यूपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मय फोर्स मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू किए, लेकिन गहरे पानी के तेज बहाव के कारण शव खोजने में देरी हुई। दोपहर लगभग बारह बजे बीस मीटर आगे शव मिल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।