{"_id":"6a7ca7547d1036179704db9b","slug":"video-nephew-of-traders-association-district-president-shot-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के भतीजे को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के भतीजे को गोली मारी
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:07 AM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राज्यपाल के दौरे से ठीक एक दिन पहले बुधवार शाम सीपरी बाजार के भोजला पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट के इरादे से दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए उप्र व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता के भतीजे और आढ़ती प्रशांत गुप्ता (50) उर्फ मोनू पनिहारी को पीठ में गोली मार दी। गोली लगने पर भी प्रशांत वहां रूके नहीं वहीं, बाइक सवार बदमाश मेडिकल बाईपास की ओर भाग निकले। प्रशांत खुद अस्पताल जा पहुंचे। उधर, गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।
पुरानी गल्ला मंडी रोड स्थित कैलाश रेजीडेंसी कॉलोनी निवासी प्रशांत पुत्र महेश गुप्ता की भोजला मंडी में आढ़त है। बुधवार शाम करीब 7 बजे दुकान बंद करके वे स्कूटी से घर लौट रहे थे। आगे उन्होंने लैपटॉप बैग लटका रखा था। घायल प्रशांत ने ही पुलिस को बताया कि भोजला रोड से होते हुए जैसे ही वे भोजला पुल के पास पहुंचे, पहले से खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने हाथ देकर उनको रोकने की कोशिश की। पहचान के न होने से उन्होंने स्कूटी नहीं रोकी। कुछ कदम आगे बढ़ते ही बदमाशों ने पीछे से उन पर फायर झोंक दिया। गोली उनके पीठ में कमर के पास जा लगी। घटना के बाद बदमाश मेडिकल बाइपास के रास्ते निकले भागे जबकि घायल अवस्था में अकेले प्रशांत हाईवे स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां से उन्होंने अपने यहां काम करने वाले राकेश को फोन करके घटना की जानकारी दी। यहां उनको भर्ती कर लिया गया। देर-रात उनका आपरेशन करके गोली बाहर निकाल ली गई।
उधर, गोली लगने की बात सुनकर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता भी पहुंच गए। सीओ सिटी रामवीर सिंह, नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, सीपरी बाजार थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे समेत भारी पुलिस बल को भी बुला लिया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहना है कि परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। उन्होंने लूट के चलते वारदात की आशंका जताई है।
घायल प्रशांत की हालत खतरे से बाहर है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। घटना के पीछे की वजह भी खंगाली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। - रामवीर सिंह, सीओ सिटी
लहूलुहान हाल में करीब एक किलोमीटर तक खुद गाड़ी चलाते गए प्रशांत
बदमाशों की गोली का शिकार होने के बाद भी प्रशांत ने हौसला नहीं खोया बल्कि अपने आप को संभालते हुए घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर खुद ही गाड़ी चलाते हुए अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले अपने यहां काम करने वाले कर्मचारी को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल में जाकर घटना के बारे में बताया, जिससे भी प्रशांत का साहस सुना, वह भी हैरान रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तब उनकी शर्ट खून से सनी हुई थी। पुलिस को भी प्रशांत ने घटना के बारे में बताया। पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद वह अचेत हो गए। उधर, प्रशांत को गोली मारे जाने की खबर सुनकर परिवार एवं अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।